
गोण्डा डेस्क। आज 21 अक्टूबर 2024 पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर, पुलिस उपमहानिरीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह ने रिजर्व पुलिस लाइन गोण्डा स्थित शहीद स्मारक स्थल पर अपने कर्तव्य पथ पर अपने जीवन की आहुति देने वाले जांबाज पुलिसकर्मियों को पुष्प चक्र अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर, पुलिस उपमहानिरीक्षक ने 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख में सीआरपीएफ की पेट्रोलिंग पार्टी पर हुए चीनी सैनिकों के हमले का स्मरण किया, जिसमें 10 जवान शहीद हुए थे। उन्होंने कहा कि यह दिन उन वीर पुलिसकर्मियों की शहादत को याद करने का दिन है जिन्होंने देश की सेवा करते हुए अपनी जान की बाजी लगा दी। शहीदों के सम्मान में जनपद गोण्डा के पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारी/कर्मचारी गणों ने भी श्रद्धासुमन और पुष्प चक्र अर्पित किए। यह दिन हमें देश की सुरक्षा के लिए अपनी जान न्यौछावर करने वाले पुलिसकर्मियों के बलिदान को कभी न भूलने का संदेश देता है।