बहराइच में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की अहम बैठक, नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

मुश्ताक़ खान

बहराइच डेस्क। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नानपारा रोड पर स्थित ब्लिस रिजॉर्ट में जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में राष्ट्रीय पार्षद विपिन अग्रवाल के मार्गदर्शन में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

कार्यकारिणी गठन के दौरान चौथी बार बिना किसी विरोध के संजय मिश्रा को अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना गया। वहीं इस बार नितिन बंसल को सर्वसम्मति से महामंत्री नियुक्त किया गया। संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए वरिष्ठ सदस्यों मनीष मल्होत्रा, सतीश श्रीवास्तव, हेमंत मिश्रा, बच्चे भारती, अजय त्रिपाठी, एसएमएस जैदी, और सैयद कल्बे अब्बास को मुख्य संरक्षक के रूप में जिम्मेदारी दी गई है।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर अजीम मिर्जा, संतोष श्रीवास्तव, अभिषेक शर्मा, शारिक रईस, कमाल नजीब, फहीम किदवई, रामगोपाल गुप्ता, रमेश गुप्ता, परवेज रिजवी, अतहर मेहंदी तथा नदीम सिद्दीकी को चुना गया। उपाध्यक्ष के पद पर रमेश गुप्ता, प्रवीण श्रीवास्तव, महेश अग्रवाल, एम रशीद साहब, अभिलाष श्रीवास्तव, अशोक उपाध्याय, मोहम्मद कासिफ, मुस्ताक खान और मनीष श्रीवास्तव को जिम्मेदारी सौंपी गई।

संगठन में मंत्री पद के लिए दिवाकर पाण्डेय, सोनू हैदर, रोहित त्रिपाठी, ध्रुव शर्मा, राहुल यादव, अटल सिंह, जितेंद्र दीक्षित, विनोद शर्मा, कासिम मेहंदी, परमजीत सिंह, खालिद हुसैन, तारिक खान और जावेद सिद्दीकी को चुना गया। इसी प्रकार ताहिर हुसैन को यूनियन का आडिटर, रमन सोनी को कोषाध्यक्ष तथा अटल सिंह को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।

बैठक में जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि बहराइच समेत जिले के प्रत्येक तहसील में यूनियन को मजबूती प्रदान करना और हर सदस्य का सम्मान बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। राष्ट्रीय पार्षद विपिन अग्रवाल ने भी संगठन की मजबूती के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया। मुख्य संरक्षक मनीष मल्होत्रा ने कहा कि वर्तमान चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में यदि हम एकजुट नहीं रहेंगे तो अन्याय और आपराधिक तंत्र हमें कमजोर कर सकता है। नवनिर्वाचित महामंत्री नितिन बंसल ने सदस्य एकता की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि हम चट्टान की तरह एक-दूसरे के साथ खड़े रहेंगे और संगठन को सशक्त बनाएंगे। यह बैठक श्रमजीवी पत्रकारों के बीच एकता, सम्मान और संगठन की ताकत को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *