
बहराइच डेस्क। ‘‘सांसद खेल महाकुम्भ‘’ लोकसभा क्षेत्र-56 बहराइच के अन्तर्गत इन्दिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित 02 दिवसीय जिला स्तरीय प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि मा. राज्यमंत्री, खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति विभाग श्री सतीश चन्द्र शर्मा ने विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष एम.एल.सी. संतोष सिंह, सांसद डॉ. आनन्द कुमार गोंड व पूर्व सांसद अक्षयवरलाल गोंड के साथ बालक/बालिकाओं की एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी व वालीबाल के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार का वितरण किया तथा 08 से 10 मार्च तक आयोजित बहराइच महोत्सव-2025 अन्तर्गत सम्पन्न होने वाले बालक वर्ग फुटबाल व हॉकी एवं बालक एवं बालिका वर्ग के हेतु एथलेटिक्स व बैडमिन्टन खेलों का शुभारम्भ किया। अतिथिगण द्वारा विभिन्न खेलों में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि एम.एल.सी. डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी व पद्मसेन चौधरी, सदर विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल के प्रतिनिधि अशोक जायसवाल, पार्टी पदाधिकारी रणविजय सिंह, ब्लाक प्रमुख सौरभ वर्मा, संजय जायसवाल व अजीत प्रताप सिंह, जिला महामंत्री मनीष आर्या, मानवेन्द्र प्रताप सिंह मन्नू, बब्लू सिंह, चन्द्रभूषण ंिसह, अरविन्द शुक्ला, राजेश सिंह, जवाहर लाल धीवर, शिव कुमार शुक्ला, कल्लू मद्धेशिया पूर्व ब्लाक प्रमुख, श्रीमती रेखा पाण्डेय नगर मण्डल अध्यक्ष नानपारा, श्रीमती मीना द्विवदी, श्रीमती उर्मिला शुक्ला, श्रीमती अनिता जायसवाल, धनश्याम सिंह पूर्व अध्यक्ष कॉरपरेटिव बैंक, नारायण त्रिपाठी, आनन्द कश्यप, पूर्व मण्डल अध्यक्ष अरूण वर्मा व अजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष राहुल राय, सौरभ मिश्रा, नगर अध्यक्ष सतीश सिंह व अमित शर्मा, सरद सिंह, प्रधान रहीमनगर अतुल सिंह, संजीव गोड़, विकास जायसवाल धोनी, रोहित गुप्ता, राजीव सिंह सभासद, मनीष सिंह सहित अन्य गणमान्य व संभ्रान्तजन मौजूद रहे।
फाइनल मैच में खो-खो बालक वर्ग में नानपारा बनाम महसी के मध्य खेल गया, जिसमें नानपारा विजयी रही एवं बालिका वर्ग में महसी बनाम नापारा के मध्य खेला गया, जिसमें महसी विजयी रही। कबड्डी में बालक वर्ग में महसी बनाम नानपारा के मध्य खेल गया, जिसमें महसी विजयी रही एवं बालिका वर्ग में नानपारा बनाम महसी के मध्य खेल गया, जिसमें नानपारा विजयी रही। वालीबाल बालक वर्ग में महसी बनाम नानपारा के मध्य खेल गया, जिसमें महसी विजयी रही एवं बालिका वर्ग में महसी बनाम मिहीपुरवा के मध्य खेल गया, जिसमें महसी विजयी रही। 800मी. बालक वर्ग में प्रथम रवि यादव महसी, द्वितीय रवि मिहीपुरवा, तृतीय स्थान महसी के शिव कश्यप ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता के शुभारम्भ अवसर पर प्रा.वि. अजीतपुर फखरपुर के छात्रों द्वारा सरस्वती वन्दना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन अमित पाण्डेय एवं कुशुमेन्द्र ंिसह द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अन्त में क्रीड़ा अधिकारी आनन्द कुमार श्रीवास्तव द्वारा आये हुये समस्त अतिथियों एवं गणमान्य व्यक्तियों का आभार प्रकट किया गया।
प्रतियोगिता में वीरेन्द्र पाल सिह, संतोष कुमार सिंह, हेमन्त यादव, विनोद यादव, जगदीश प्रसाद, सन्तोष यादव, गोविन्द सिंह चौहान, कुशुमेन्द्र ंिसह राणा, महेन्द्र प्रताप सिंह, राजकुमार यादव, दिलीप वर्मा, रवि श्रीवास्तव, जय करण यादव, सतपाल यादव तथा अन्य द्वारा निर्णायक की भूमिका निभायी गई। इस अवसर पर प्रेमनाथ तिवारी सचिव जिला वालीबाल संध बहराइच, अजय ंिसंह अध्यक्ष जिला बॉक्सिंग संघ अटल सिंह सचिव जिला एथलेटिक्स संघ महफूज रियाज अहमद सचिव जिला हॉकी संघ रोहित सिंह जीवन रक्षक, राकेश पासवान फुटबाल प्रशिक्षक, ओमकारनाथ एथलेटिक्स प्रशिक्षक, श्री विनोद कुमार खेलो इण्डिया प्रशिक्षक मो. आरिफ, आदि मौजूद रहे।
